गौरतलब है कि सायना प्रकाश पादुकोण के बाद दूसरी खिलाड़ी हैं जिन्होने डेनमार्क ओपेन सुपर सीरीज का खिताब जीता है। अपनी जीत के बाद सायना ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं ये खिताब जीत पाउंगी। मैं डेनमार्क और यहां आये सभी भारतीय प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होने मेंरी हौसलाफजाई की है। मैं यहां जीत हासिल कर बेहद खुश हूं।
अपने लगातार व्यस्त कार्यक्रम के बारे में बात करने पर सायना ने कहा कि ओलंपिक खेलों से मिले अवकाश के बाद अब मैं तरोताजा हूं। बाकी टूर्नामेंटों की तरह मैने इसके लिए भी काफी तैयारियां की थी।
सायना ने लंदन ओलंपिक 2012 में भारत के लिए कांस्य पदक भी जीता था।