मीडिया हाइप ने मेरे खेल को प्रभावित किया: सायना नेहवाल
नई दिल्ली| विश्व पटल पर बैडमिंटन में भारत को पहचान दिलाने वाली सायना नेहवाल ने कहा है कि मीडिया द्वारा हाइप बनाने से मुझ पर दबाव आ गया था, जिसके कारण मैं पीवी सिंधु के खिलाफ मुकाबले में शुरू में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी। यह ध्यान देने योग्य है कि पीवी सिंधु ने अभी हाल ही में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। जिसके बाद सिंधु और सायना के बीच होने वाले मुकाबले पर सबकी नजर थी।
हैदराबाद हॉटशॉट्स टीम की आयकन खिलाड़ी सायना ने हालांकि अवध वॉरियर्स की आयकन खिलाड़ी सिंधु को 21-19, 21-8 से हरा दिया लेकिन पहले गेम में वह काफी दबाव में नजर आई थीं। दो मौकों पर तो वह पीछे चल रही थीं लेकिन बाद में अपने अनुभव का प्रयोग कर वह अंतत: जीत हासिल कर सकीं।
सायना ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, "सिंधु ने मैच की शुरुआत में मुझे कड़ी टक्कर दी, लेकिन दर्शकों द्वारा किए गए उत्साहवर्धन ने वास्तव में मुझे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद दी। सायना ने कहा, "असल में हमारे मैच को लेकर लोगों और मीडिया ने अब तरह का माहौल बना दिया था। हम वैसे अकादमी में रोजाना ही एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं लेकिन इस मैच को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा थी। इस कारण मैं थोड़ा दबाव में थी और इसी कारण शुरुआत में मेरा खेल अच्छा नहीं रहा।"
मैच के बाद सायना ने सिंधु की तारीफ करते हुए कहा कि उसने बेहतर प्रदर्शन किया और उनकी प्रतिभा को देखते हुए कहा जा सकता है कि उनका भविष्य उज्ज्वल है। सायना विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं और सिंधु के विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने के कारण इस मैच को लेकर मीडिया में काफी चर्चा रही थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
