Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेल मंत्री ने किया पीवी सिंधु को सम्मानित, प्रदान किया इतनी इनाम राशि का चैक

नई दिल्ली: विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतकर भारत की पहली खिलाड़ी बनने वाली पीवी सिंधु ने मंगलवार के दिन भारत के खेल मंत्री किरन रिजिजु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात रही। इस दौरान उनके साथ उनके कोच पुलेला गोपीचंद भी मौजूद थे। खेल मंत्री और प्रधानमंत्री से सम्मान पाकर सिंधु अभिभूत हैं।

रिजिजू ने इस अवसर पर पोस्ट करते हुए कहा है- पहली बार वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचने वाली और भारत को गर्व का अहसास दिलाने वाली पीवी सिंधु को सम्मानित किया है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वे आगे भी भारत के नाम ऐसे ही रोशन करती रहें।

खेल मंत्री ने इस दौरान सिंधु की ऐतिहासिक जीत पर 10 लाख रुपए का चैक भी भेट किया। इस अवसर पर सिंधु के कोच गोपीचंद के अलावा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रेसीडेंट हिमांता बिस्वा शर्मा और सिंधु के पिता पीवी रमन्ना भी मौजूद थे। सिंधु के अलावा साई प्रणीत, जिन्होंने चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था, को भी 4 लाख रुपए का चैक प्रदान किया।

यह सिंधु का लगातार तीसरा वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल था। इससे पहले के दो फाइनल मैचों में 2017 में उनको ओकुहारा ने और 2018 में कैरोलिना मैरिन ने हराया था। सिंधु ने मैच के बाद अपनी जीत पर कहा- पिछली बार मैं फाइनल मैचों में हार गई थी। इसलिए इस बार जीतना मेरे लिए अहम था। मैं बहुत खुश हूं। मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। ये मेरे लिए काफी मायने रखते हैं। वे हर मैच में मेरे लिए साथ रहे।

विश्व चैंपियनशिप के बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 को लेकर सिंधु ने कहा, 'लोग पहले ही पूछने लगे हैं सिंधु तोक्यो 2020 में स्वर्ण पदक को लेकर क्या विचार है?'उन्होंने कहा, 'ओलिंपिक काफी दूर नहीं है लेकिन इस समय मैं कदम दर कदम आगे बढ़ना चाहती हूं। मुझे पता है कि ओलंपिक क्वालीफिकेशन चल रहा है लेकिन उम्मीद करती हूं कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगी लेकिन फिलहाल मैं सिर्फ इसका लुत्फ उठाना चाहती हूं और किसी और चीज के बारे में नहीं सोचना चाहती।'

Story first published: Wednesday, August 28, 2019, 14:08 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+