वर्ल्ड गेम्स के समापन समारोह का बहिष्कार करेंगे चीनी एथलीट
समाचार एजेंसी डीपीए ने ताइवान के समाचार पत्र 'लिबर्टी टाइम्स' के माध्यम से खबर दी है कि समापन समारोह से पहले ही अधिकांश चीनी एथलीट स्वदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। चीनी दल ने उद्घाटन समारोह का भी बहिष्कार किया था।
चीनी खिलाड़ियों ने ताइवान में होने वाले इस आयोजन का इसलिए विरोध किया है क्योंकि उनका देश ताइवान को अब तक अपना हिस्सा मानता है और वह नहीं चाहता कि मा यिंग जोउ राष्ट्रपति के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शामिल हों।
चीन ने वर्ल्ड गेम्स के लिए 59 खिलाड़ियों का दल भेजा था। वर्ल्ड गेम्स के अंतर्गत ऐसे 30 खेलों का आयोजन होता है, जिन्हें ओलंपिक में शामिल नहीं किया गया है।
वर्ल्ड गेम्स में 100 देशों के 4800 एथलीटों ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन चार साल में एक बार होता है। 2013 में वर्ल्ड गेम्स का आयोजन कोलंबिया के शहर काली में होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications