शुरूआती ग्रुप मैच में तोंतोवी अहमद और लिलियाना नातसीर की इंडोनेशियाई जोड़ी ने उन्हें सीधे सेटों में हरा दिया। ज्वाला और डीजू को वेम्बले एरीना में महज 25 मिनट में 16-21 12-21 से शिकस्त मिली।
इस एकतरफा मुकाबले में ज्वाला और डीजू ग्रुप सी के इस मैच के दौरान एक बार भी बढ़त नहीं बना सके। भारतीय जोड़ी अब कल अगले मैच में थामस लेबोर्न और कामिला रेटर जूल की डेनमार्क की जोड़ी से भिड़ेगी। प्रत्येक ग्रुप से दो शीर्ष टीमें क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी।
बैडमिंटन के आगे के खेलों की बात करें तो रविवार को सायना नेहवाल अपना ओलंपिक अभियान शुरू करेंगी। हाल ही में दो बड़े खिताब जीतने वाली सायना से भारत को काफी उम्मीदें हैं।