Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची सायना नेहवाल

लंदन। भारत की प्रथम वरीयता प्राप्‍त सायना नेहवाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लंदन ओलंपिक की एकल प्रतिस्‍पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब पदक से मात्र एक जीत दूर हैं। इस जीत के साथ सायना ने भारतीय खेलों में इतिहास रच दिया है।

चौथी वरीय सायना नेहवाल ने गुरुवार को डेनमार्क की टाइन बाउन को सीधे गेम में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सायना ओलंपिक बैडमिंटन के अंतिम चार में जगह बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी हैं।

दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी सायना ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया के सातवें नंबर की खिलाड़ी को 37 मिनट में 21-15, 22-20 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। बाउन के खिलाफ यह साइना की लगातार तीसरी और सात मैचों में कुल चौथी जीत है।

इससे पहले उन्होंने बीजिंग ओलंपिक 2008 में महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। साइना की पदक की राह हालांकि अब भी आसान नहीं है और अगर उन्हें पदक जीतना है तो चीन की दो खिलाड़ियों को हराना होगा।

इस बीच चीन की तीनों खिलाड़ी शीर्ष वरीय यिहान वैंग, दूसरी वरीय शिन वैंग और तीसरी वरीय शुएरुई ली अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहीं।

भारतीय स्टार सायना को फाइनल में जगह बनाने के लिए यिहान वैंग को हराना होगा। यिहान ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की सातवीं वरीय शाओ चीह चेंग को सीधे गेम में 21-14, 21-11 से हराया। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी यिहान के खिलाफ सायना का रिकार्ड काफी खराब है और उन्हें इस चीनी खिलाड़ी के खिलाफ अपने पांचों मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+