सायना नेहवाल चौथी बार इंडोनेशियाई ओपन फाइनल में
दुनिया की पांचवें नंबर की सायना ने लगातार 2009 और 2010 में इंडोनेशियाई ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताब जीते थे। वह पिछले साल ही खिताब हासिल नहीं कर पायी थीं।
सायना को महिला एकल के सेमीफाइनल में कोरिया की गैर वरीयता प्राप्त हुन सुंग को हराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी और उसे 50 मिनट में 22-20, 21-18 से हराया। फाइनल में सायना के सामने जुएरूई लि होंगी, जिन्होंने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की ही यिहान वांग को हराया।
फाइनल मुकाबले को देखें तो सायना के लिये खिताब जीतना आसान नहीं होगा। जएरूई के खिलाफ सायना का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। ली से पिछले पांच मैचों में सायना को चार बार हार मिली है।
टूर्नामेंट में बाकी भारतीय खिलाड़ी
ओलंपिक खेलों की भारतीय टीम के बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये। कश्यप दुनिया को नौंवे नंबर के सिमोन सांतोसो ने 15-21, 12-21 से हराया। अब कश्यप 19 से 24 जून तक चलने वाले सिंगापुर ओपन में भाग लेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
