फ्रैंच ओपन के सेमीफाइनल में सायना नेहवाल

पेरिस। भारत की होनहार बेटी सायना नेहवाल की जीत का क्रम लगातार जारी है। बैंडमिटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने फ्रैंच ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।

कल यानी शुक्रवार को खेले गये मैच में क्वाटर फाइनल में सायना ने थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को 22.20,22.20 से हराया। अब सेमीफाइनल में सायना जर्मनी की जूलियाने शेंक से भिडेंगी।

आपको बता दें कि इससे पहले खबर आयी थी कि विश्व रैंकिंग में भारत की शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल तीसरे नंबर पर पहुंच गयी हैं।

लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली सायना ने हाल ही में डेनमार्क ओपन खिताब अपने नाम किया है जिसके बाद उनकी रैंकिंग सुधरी है और वो चौथे नंबर से तीसरे नंबर पर पहुंच गयी है, भारत के लिए यह गर्व का विषय है।

अब फ्रैंच ओपन में भी उनका लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है इसलिए अब कहा जा सकता है कि सायना वापस अपनी पुरानी नंबर दो पोजिशन को बहुत जल्द पा लेंगी।

Story first published: Saturday, October 27, 2012, 15:12 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2012
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+