सायना अभी तक मशहूर ब्रांड डेक्कन क्रॉनिकल के साथ जुड़ी थीं लेकिन इस महीने ही उनका एग्रीमेंट खत्म हो रहा है इसलिए सायना ने रिती स्पोर्टस के साथ जुड़ने का फैसला किया। इसलिए अब सायना रिती के लिए विज्ञापन करती नजर आयेंगी।
रिति स्पोर्टस से जुड़ने के बाद मीडिया से बात करते हुए भारत की होनहार बेटी ने काफी खुशी जाहिर की। सायना ने कहा कि वो रिती स्पोर्टस पर भरोसा करती है। रिति स्पोर्टस अब सायना के कॉरपोरेट प्रोफाइल, डिजिटल अधिकार, फोटो और अन्य सभी एक्सक्लूसिव व्यवसायिक अधिकार का मालिक होगा।
आपको बता दें कि रिति स्पोर्टस भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का भी प्रायोजन देखा करता था। क्रिकेट के आलावा उसने अभी तक किसी और क्षेत्र के खिलाड़ी के साथ कोई अनुबंध नहीं किया था।