तीसरे स्थान के लिये सायना का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा, जिसमें चीन की वांग जिन और ज़ुरुई ली एक दूसरे से भिड़ेंगी।
विश्व की नंबर पांच खिलाड़ी सायना के लिये सेमीफाइनल का मैच हर तरह से कठिन नजर आया। वैसे इतिहास भी सायना के खिलाफ रहा है। यिहान के खिलाफ पिछले सभी पांच मैच वो हार चुकी हैं। लेकिन फिर भी हमें सायना की तारीफ करनी चाहिये कि उन्होंने सेमीफाइनल तक पहुंच कर देश का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया।
मैच की शुरुआत से ही सायना का प्रदर्शन काफी खराब रहा। यिहान ने शुरू से ही बढ़त बना ली और अंत तक उन्हें आगे नहीं आने दिया!