आपको बता दें कि इससे पहले खबर आयी थी कि विश्व रैंकिंग में भारत की शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल तीसरे नंबर पर पहुंच गयी हैं।
लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली सायना ने हाल ही में डेनमार्क ओपन खिताब अपने नाम किया है जिसके बाद उनकी रैंकिंग सुधरी है और वो चौथे नंबर से तीसरे नंबर पर पहुंच गयी है, भारत के लिए यह गर्व का विषय है।
मालूम हो कि अगर सायना फ्रेंच ओपन जीत जाती थीं वो फिर से विश्व की नंबर दो की खिलाड़ी बन सकती थीं वो साल 2010 में विश्व रैंकिंग में नंबर2 पर थीं। सायना लंदन ओलंपिक का भी सेमीफाइनल हार गयी थीं जिसके कारण उन्हें कास्यं पदक पर ही संतोष करना पड़ा था।