Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सायना विश्व सुपर सीरीज के फाइनल में हारी

बीजिंग। भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शुरुआती बढ़त के बावजूद विश्‍व सुपर सीरीज का फाइनल खिताब जीतने में असफल रहीं। उन्‍हें फाइनल मुकाबले में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी वांग यिहान के हाथों हार झेलनी पड़ी। चीन के लियुजोऊ में बीडब्ल्यूएफ की सत्र के आखिरी विश्व सुपर सीरीज के फाइनल में एक समय सायना जीत की तरफ बढ़ती हुई दिख रही थीं।

साइना लगभग एक घंटे तक चले मुकाबले में चीन की यिहान से 21-18, 13-21, 13-21 से हार गईं। इस जीत से यिहान ने साइना के खिलाफ अपना शत प्रतिशत रिकॉर्ड भी बरकरार रखा। वह अब तक साइना को चारों मुकाबलों में हराने में सफल रही हैं। सायना इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय थी लेकिन वह खिताब जीतने में असफल रही।

पहले गेम में साइना जब 11-8 से आगे चल रही थी तब वह यिहान के तीखे डाप का अनुमान लगाने में नाकाम रही। यिहान ने अलग-अलग तरह के शाट लगाकर भारतीय खिलाड़ी को चकमा दिया और जल्द ही स्कोर 14-14 से बराबर कर दिया। सायना ने ताकतवर स्मैश के जरिये 16-14 से बढ़त बनायी लेकिन नेट पर दो कमजोर शॉट के कारण चीनी खिलाड़ी 18-16 से फिर से उनके करीब पहुंच गयी।

यिहान ने लंबी रैली के बाद जब शॉट बाहर मारा तो साइना को 19-16 से बढ़त मिल गयी लेकिन सर्विस मिलने पर यिहान ने इसका फायदा उठाया और 19-18 से अंतर कम कर दिया। साइना आखिर में नेट पर अच्छे खेल और क्रॉस कोर्ट शॉट के दम पर यह गेम अपने नाम करने में सफल रही जिससे घरेलू दर्शक सन्न रह गये।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+