डेनमार्क की टाउन बाउन नवंबर 2011 के इंडोनेशिया ओपन से साइना को नहीं हरा पाई हैं।
सेमीफाइनल में उनका मुकाबला चीन की यिहान से होगा जो कि उन्हें सभी 6 मैचों में हरा चुकी हैं। यिहान ने ही लंदन ओलंपिक 2012 के सेमीफाइनल में साइना को हराया था। लिहाजा यह मैच साइना के लिए बेहद मुश्किल होगा।
साइना विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
लंदन ओलंपिक 2012 के बाद साइना अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही है। अभी तक उन्होने अपनी बेहतरीन फार्म को जारी रखा है।