सायना दूसरी बार बनी स्विस ओपन चैंपियन
नयी दिल्ली। गत चैम्पियन सायना नेहवाल ने स्विट्जरलैंड के बासेल में चीन की शिशियान वांग को फाइनल में सीधे सेटों में हराकर स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन ट्राफी अपने नाम की। यह साइना का सत्र का पहला खिताब है। दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी साइना कल अपना 22वां जन्मदिन मनायेगी।
उन्होंने तीसरी रैंकिंग पर काबिज शिशियान को 48 मिनट तक चले रोमांचक महिला एकल मुकाबले में 21-19, 21-16 से परास्त किया। साइना ने जापान की मिनात्सू मितानी को सेमीफाइनल में 21-16, 21-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। साइना इस महीने के शुरू में आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी। वह इस साल मलेशियाई ओपन और जनवरी में कोरिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी।
भारतीय कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि साइना नेहवाल के स्विस ओपन का खिताब आज जीतने से जुलाई में होने वाले लंदन ओलंपिक के लिए उनका आत्मविश्वास बढेगा। स्विट्जरलैंड के बेसेल में खेले गए मुकाबले में विश्व में पांचवें नंबर की खिलाड़ी साइना ने चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त शिशियान वांग को 21-19, 21-16 और 21-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
स्विट्जरलैंड से गोपीचंद ने प्रेस ट्रस्ट से कहा कि साइना के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण जीत है। उन्होंने पिछले साल भी अच्छा खेला लेकिन यहां वहां कुछ करीबी मैच जो किसी के भी पाले में जा सकता था, उसका उन्हें खामियाजा उठाना पड़ा। लेकिन उन्होंने आखिरकार शिशियान को बेहद आसानी से हरा दिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications