Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानदार प्रदर्शन के साथ क्‍वार्टरफाइनल में पहुंची सायना नेहवाल

लंदन। भारत की प्रथम वरीयता प्राप्‍त बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल की स्‍वर्ण पदक जीतने की उम्‍मीदें दिन पर दिन प्रबल होती जा रही हैं। सायना ने बुधवार को लंदन ओलंपिक के महिला एकल में हॉलैंड की याओ जेई को सीधे सेटों में हराकर क्‍वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

दुनिया की चौथी वरीय सायना ने प्री क्वार्टर फाइनल में जेई को 21-14, 21-16 से हराया। दुनिया की पांचवें नंबर की सायना ने 14वीं वरीय खिलाड़ी जेई को 38 मिनट में हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलों की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सायना एक मात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, जो ओलंपिक के क्‍वार्टरफाइनल में पहुंची हैं।

इस खेल में सायना के शॉट काफी दमदार थे, लेकिन उन्‍होंने बीच-बीच में कुछ गलतियां भी कीं। सायना को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए डेनमार्क की पांचवीं वरीय टाइन बाउन और जापान की 12वीं वरीय सयाका सातो के बीच होने वाले एक अन्य प्री क्वार्टर फाइनल की विजेता से भिड़ना होगा।

पुरुष एकल के क्‍वार्टर में पहुंचे कश्‍यप

इससे पहले पारूपल्ली कश्यप ने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। वह यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। कश्यप ने प्री क्वार्टर फाइनल में श्रीलंकाई के निलुका करूणारत्ने के खिलाफ 21-14, 15-21, 21-9 से संघर्षपूर्ण जीत हासिल की। उनकी आगे की राह हालांकि आसान नहीं होगी क्योंकि उन्हें क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय और दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी मलेशिया के ली चोंग वेई का सामना करना है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+