वायुसेना के विमान में उड़ान भरेंगी सायना
आंध्र प्रदेश के दुंदिगुल में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी ने किरण एमके 2 जेट ट्रेनर विमान में सायना को उड़ान भरवाने की तैयारी कर रखी है। सायना के इस यात्रा का लक्ष्य युवा कैडेटों को जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही अकादमी में खेल सप्ताह का आयोजन भी किया गया है। सायना भारतीय वायुसेना अकादमी के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाडि़यों के साथ खेलेंगी।
इससे पहले भी भारतीय वायुसेना खिलाडि़यों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर चुकी हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को वायुसेना ने पिछले साल उनकी उपलब्धियों के लिए मानक ग्रुप कैपटन की उपाधि देकर सम्मानित किया था। उन्हें भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमके 1 में उड़ान भरने की पेशकश की थी, लेकिन कुछ कारणों से वह अभी तक उड़ान नहीं भर पाए।
वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि सायना को किरण एमके 2 विमान में उड़ान भरवाने की योजना बनाई गई है, इस विमान का इस्तेमाल पॉयलटों को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता है। इसके बाद उनको कुछ अन्य लड़ाकू विमान और परिवहन विमानों में ट्रेनिंग दी जएगी। आपको बता दे कि एचजेटी-16 किरण मार्क-2 विमान भारतीय वायुसेना की हवाई करतब टीम सूर्य किरण की शान है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
