पहले बीजिंग ओलंपिक में और अब लंदन ओलंपिक में अलग-अलग खेलों में पदक जीतने के बाद भारत में खेलों को लेकर काफी संभावनाएं देखी जा रही है। गौरतलब है कि भारत ने लंदन ओलंपिक में कुल छह पदक जीते। जिससे युवाओं को क्रिकेट के अतिरिक्त अन्य खेलों में अपना भविष्य नजर आने लगा है।
बीजिंग ओलंपिक में मुक्केबाज विजेंद्र सिहं के पदक जीतने के बाद कई मुक्केबाज सामने आये जिन्होने देश के लिए स्पर्द्धाओं में पदक जीते। लंदन ओलंपिक में सायना के बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने के बाद इस खेल को लोकप्रियता मिल रही है।