पिछले हफ्ते थाईलैंड ओपन का खिताब जीतने वाली पांचवीं वरीय गत चैम्पियन सायना ने ली को एक घंटे और चार मिनट में 13-21, 22-20, 21-19 से हराकर साल का अपना तीसरा खिताब जीता। इससे पहले सायना ने स्विस ओपन का खिताब भी जीता था। वर्ष 2009 और 2010 में में खिताब जीतने वाले के बाद पिछले साल यहां उपविजेता रही दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी सायना ने कहा, "यह काफी कड़ा मुकाबला था और मुझे यहां के दर्शक पसंद हैं। यहां आकर खेलना काफी अच्छा लगता है। मैं यहां जब भी कोर्ट पर उतरती हूं तो चैम्पियन जैसा महसूस करती हूं।"
हालांकि यह मैच सायना के लिए आसान नहीं था। उन्हें अपनी उस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जूझना पड़ा जिनके खिलाफ पिछले पांच मैचों में उन्होंने सिर्फ एक जीत दर्ज की थी और वह भी 2010 में।
सायना की जीत पर राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा, "यह सायना के लिए काफी अच्छी जीत है। यह काफी जटिल स्थिति थी क्योंकि हमारा कार्यक्रम काफी कड़ा है। कई करीबी मुकाबले हुए और यह काफी मुश्किल सप्ताह रहा। अच्छी बात यह रही कि वह जोर लगाती रही। इससे लंदन ओलंपिक के लिए भारत के बाकी के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।