सायना ग्रुप बी में हैं जो अपना पहला मुकाबला भी डेनमार्क की टिने बॉन से हार गई थी। टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में वह जर्मनी की जूलियन शेंक का सामना करेंगी।
सायना ने लंदन ओलंपिक 2012 में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने में कामयाबी पाई थी लेकिन इसके बाद वह बेहतर फार्म में नहीं दिख रही हैं। सायना पिछले वर्ष इसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी।