Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीटरसन को मिली चैंपियंस ट्रॉफी की संभावित टीम में जगह

29 साल के पीटरसन ने कुछ दिनों पहले ही अपने टखने का ऑपरेशन कराया है। उन्हें मैदान में लौटने में कम से कम तीन महीने लग सकते हैं लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने उन्हें 30 संभावितों की सूची में शामिल किया है।

इस प्रतियोगिता के लिए अंतिम रूप से 15 खिलाड़ियों का चयन 23 अगस्त को किया जाना है। उस समय तक पीटरसन को अपनी फिटनेस साबित करने के लिए चार सप्ताह का समय मिलेगा।

संभावित टीम में तीन विकेटकीपर-मैट प्रायर, जेम्स फॉस्टर और स्टीव डेविस को स्थान मिला है। इसके अलावा एशेज श्रृंखला से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज स्टीव हर्मिसन भी इस सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

संभावित टीम इस प्रकार है : जेम्स एंडरसन, एंड्रयू स्ट्रॉस, रवि बोपारा, गारेथ बैटी, इयान बेल, टिम ब्रेसनन, स्टुअर्ट ब्रॉड, पॉल कोलिंगवुड, एलिस्टर कुक, स्टीव डेविस, जोए डेनली, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, जेम्स फॉस्टर, स्टीव हर्मिसन, एड ज्वाएस, रॉब की, माइकल लंब, साजिद महमूद, ग्राहम अनियंस, केविन पीटरसन, मैट प्रायर, आदिल राशिद, ओवैश शाह, रेयान साइडबॉटम, ग्रीम स्वान, जोनाथन ट्रॉट, ल्यूक राइट।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+