Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इब्राहिमोविक के स्वागत को उमड़े बार्सिलोना के 50 हजार प्रशंसक

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इब्राहिमोविक ने स्पेन के घरेलू फुटबाल लीग के आगामी सत्र के लिए बार्सिलोना के साथ करार किया है। क्लब में इब्राहिमोविक की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह जून में रियल मेड्रिड के साथ करार करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बराबर भीड़ जुटाने में सफल रहे।

बार्सिलोना के अध्यक्ष जोआन लापोर्ता ने इब्राहिमोविक को प्रशंसकों के सामने पेश करते हुए कहा, "इब्राहिमोविक इस क्लब के इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में एक हैं। यह महत्वाकांक्षी और विजेता हैं। इन्होंने साफ कर दिया है कि यह किस काम के लिए बार्सिलोना आए हैं।"

यह अजीब संयोग है कि पहली बार बार्सिलोना के दर्शकों के सामने पेश होते वक्त इब्राहिमोविक पूरी तरह फिट नहीं थे। पिछले सप्ताह इंटर मिलान के लिए चेल्सी के खिलाफ खेलते हुए उनके दाएं हाथ की हड्डी टूट गई थी। बार्सिलोना ने इब्राहिमोविक के स्थानांतरण के बदले इंटर मिलान को 6.39 करोड़ डॉलर दिए हैं।

बार्सिलोना के प्रशंसकों से मुखातिब इब्राहिमोविक ने कहा, "मैं यहां कुछ अलग करने आया हूं। इस क्लब के लिए खेलना मेरा सपना था। मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि आखिरकार मैं इस क्लब के साथ करार करने में सफल रहा। बार्सिलोना के लिए खेलना सम्मान की बात है, आशा करता हूं कि मैं यहां से बेहतर खिलाड़ी बनकर जाऊंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+