मैथ्यूज का अर्धशतक, श्रीलंका ने बनाए 379 रन (लीड-3)
खबर लिखे जाने तक कप्तान कुमार संगकारा 291 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 122 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने 136 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाए थे। दोनों के बीच 102 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
श्रीलंकाई टीम को जीत के लिए 113 रनों की दरकार है जबकि उसके छह विकेट अभी भी सुरक्षित हैं। मेजबान टीम के पास बल्लेबाजी के लिए पांचवें दिन के 19 ओवर शेष हैं। इस स्थिति के बाद तीसरे टेस्ट मैच के बराबरी पर खत्म होने के आसार दिख रहे हैं।
मैच के चौथे दिन तीन विकेट गंवाने वाली श्रीलंकाई टीम ने पांचवें दिन अपना पहला विकेट थिलन समरवीरा के रूप में गंवाया। समरवीरा ने 144 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 73 रन बनाए। उन्होंने संगकारा के साथ चौथे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की।
श्रीलंका ने मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। संगकारा 50 रन पर नाबाद लौटे थे जबकि समरवीरा ने 20 रन बनाए थे।
मैच के तीसरे दिन गुरुवार को पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित कर दी थी। पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 66 रनों की बढ़त मिली थी।
इस तरह वह कुल 491 रनों की बढ़त के साथ श्रीलंका के सामने 492 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रहा। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications