Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (डिस्कसथ्रो) : पूनिया को कांस्य से करना पड़ा संतोष (लीड-1)

पूनिया ने मंगलवार के फाइनल मुकाबले में 61.94 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। चीन की येनफेंग ली ने इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 66.18 मीटर तक चक्का फेंककर स्वर्ण जीता जबकि चीन की ही एमिन सांग ने 64.04 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया।

राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारत की हरवंत कौर चौथे स्थान पर रहीं। हरवंत ने 57.55 मीटर की अधिकतम दूरी नापी। हरवंत ने अपने दूसरे प्रयास में यह दूरी नापी जबकि पूनिया ने पहले ही दौर में 61 मीटर की बाधा पार की थी।

इसके बाद वह अपने प्रयास में सुधार नहीं कर सकीं। दूसरे प्रयास में पूनिया ने एक बार फिर 61 मीटर की बाधा पार की लेकिन उनका यह प्रयास पहले प्रयास को पार नहीं कर सका।

स्वर्ण जीतने वाली ली ने पहला प्रयास बेकार जाने के बाद दूसरे प्रयास में 66.18 मीटर की दूरी नापी थी। इसके आगे वह भी सुधार नहीं कर सकीं लेकिन सांग ने पहले प्रयास में 58.91 मीटर की दूरी नापने के बाद चौथे प्रयास में रजत हासिल करने वाली दूरी नापी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 23, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+