BWF World Tour पर लक्ष्य सेन ने जीता डच ओपन, नाम किया अपना पहला खिताब
नई दिल्ली। भारत के उभरते हुए स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने रविवार को डच ओपन के फाइनल मुकाबले में जापान के युसुकी ओनोदेरा को हराते हुए डच ओपन 2019 का पुरुष एकल खिताब जीत लिया। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर में यह लक्ष्य सेन का अपना पहला खिताब है। इस बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 इवेंट के फाइनल में विश्व रैंकिंग में 72वें स्थान पर काबिज 18 साल के इस खिलाड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते 15-21, 21-14, 21-15 से अपने नाम किया। यह मुकाबला एक घंटे 3 मिनट चला।
इस जीत के साथ लक्ष्य के टॉप-50 में पहुंचने की उम्मीद है। लक्ष्य ने बीते महीने बेल्जिमय ओपन खिताब जीता था और फिर इसी साल वह पोलिश ओपन के फाइनल में भी पहुंचे थे।
और पढ़ें: 4 भारतीय खिलाड़ी जो हैं घरेलू मैचों में सुपरस्टार पर फिर भी टीम इंडिया में पहुंचने का इंतजार
पहले गेम की शुरुआत से ही विश्व रैंकिंग में 160वें स्थान पर काबिज ओनोडेरा ने लक्ष्य पर बढ़त कायम कर ली। लक्ष्य ने हालांकि वापसी करते हुए स्कोर को 10-11 और फिर 13-14 किया लेकिन जापानी खिलाड़ी ने इसके बाद लगातार अंक जुटाकर गेम अपने नाम कर लिया। लक्ष्य और ओनोडेरा के बीच दूसरा गेम बराबरी के मुकाबले के साथ शुरू हुआ लेकिन लक्ष्य ने 8-5 की बढ़त कायम करने के बाद उसे 12-8 और फिर 18-11 में बदलने के बाद आसानी से गेम जीत कर स्कोर को 1-1 से बराबर किया।
तीसरे और निर्णायक गेम में लक्ष्य एकदान साफ रणनीति के साथ कोर्ट में उतरे और आपने विरोधी खिलाड़ी पर बढ़त बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने 9-4 की बड़ी बढ़त हासिल की लेकिन ब्रेक के समय उनकी बढ़त 11-8 की रह गई। ब्रेक के बाद उन्होंने जापान के खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।
और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: महज 53 रन पर ऑल आउट हुई यह टीम, जानें किसने कहां जीता मैच
लक्ष्य ने इस साल बेल्जियम ओपन का खिताब जीता था जबकि पोलिश ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। वह एशियाई जूनियर चैंपियनशिप का खिताब हासिल कर चुके है। इसके अलावा उन्होंने यूथ ओलिंपिक में सिल्वर और विश्व जूनियर चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
