Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिनसिनाटी मास्टर्स: फेडरर, मरे जीते

सिनसिनाटी(ओहायो)। विश्व के सर्वोच्च वरीयता वाले टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में बुधवार को अपने-अपने मैच जीतने में कामयाब रहे।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बुधवार को स्विट्जरलैंड के फेडरर ने अर्जेटीना के जोसे अकासुसो को 6-3, 7-5 से पराजित कर दिया। इस जीत के बाद 15 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले फेडरर ने कहा, "मैं यहां इस जीत से खुश हूं। इस तरह के कोर्ट पर खेलना थोड़ा मुश्किल होता है। इस तरह के तेज कोर्ट में हम ज्यादा नहीं खेलते। ऐसे में मैं इस जीत से प्रसन्न हूं।"

नोवाक जोकोविक भी जीते

दुनिया में दूसरे नंबर के खिलाड़ी मरे ने दूसरे दौर में स्पेन के निकोलस अल्माग्रो को 7-6(7-3), 6-2 से पराजित कर दिया। इस जीत के बाद निवर्तमान चैंपियन मरे ने कहा, "अलमाग्रो ने बहुत अच्छी तरह से सर्व किया है। बारिश के बाद जब मैच रुका तो मैंने अपने खेल में थोड़ा बदलाव करने की सोची और वह कामयाब रहा।"

उधर, नोवाक जोकोविक ने क्रोएशिया के टेनिस स्टार इवान लिजुबिकिक को 7-5(7-6), 6-4 से पराजित किया। जोकोविक पिछले वर्ष इस टूर्नामेंट के फाइनल में मरे के हाथों पराजित हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+