पोंटिग ने कहा कि सिडल में एक अच्छे तेज गेंदबाज के सभी गुण हैं। कप्तान ने सिडल की आक्रामकता की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे यकीन है कि सिडल लॉर्ड्स में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाजों को अच्छा सबक सिखा सकेंगे। मैं उनकी प्रतिभा, दमखम और आक्रामकता की कद्र करता हूं। वह हमेशा 100 फीसदी प्रदर्शन करते हैं।"
सिडल ने कार्डिफ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में तीन विकेट हासिल किए थे लेकिन लॉर्ड्स में उन्हें और अधिक विकेट मिलने के आसार दिख रहे हैं क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाज कार्डिफ की पिच पर उनके खिलाफ संघर्ष करते दिखे थे।
सिडल लॉर्ड्स में एक बार फिर मिशेल जानसन के साथ आक्रमण की शुरुआत करते नजर आएंगे। दूसरे टेस्ट मैच में ब्रेट ली नहीं खेल सकेंगे। उनकी पसलियों में चोट है। वह पहले टेस्ट मैच में भी नहीं खेल सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।