Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

संन्यास के लिए किसी ने बाध्य नहीं किया : वास

अखबार द संडे आईलैंड के मुताबिक वास ने अपने अंतिम टेस्ट मैच के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, "किसी ने मुझे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के लिए बाध्य नहीं किया। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे अपने करियर के अंतिम टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला।"

उन्होंने कहा, "टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का यह बेहतरीन वक्त था। अब मैं एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैचों पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकूंगा।"

वास ने कहा, "मैं जल्द ही एकदिवसीय टीम में वापसी करूंगा। पिछले 11 महीनों से मैंने एकदिवसीय मैच नहीं खेला है। इस दौरान कई युवा तेज गेंदबाज उभरकर सामने आए और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से इस मौके का दोनों हाथों से लाभ उठाया। मैं कड़ी मेहनत करूंगा और टीम में अपनी जगह बनाने का प्रयास करूंगा।"

उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई से पाकिस्तान के खिलाफ आरंभ हो रहे पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम में वास को जगह नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा का उनके क्रिकेट करियर पर गहरा प्रभाव पड़ा, लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम उनके आदर्श हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+