नागपुर टेस्ट : 50वें शतक से चूके सचिन
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए थे। उस वक्त सचिन 57 और राहुल 69 रन पर अविजित लौटे थे। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि सचिन अपने इस चहेते मैदान पर करियर का 50वां टेस्ट शतक जड़ेंगे लेकिन अपना टेस्ट खेल रहे एंडी मैकॉय ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया। मैकॉय की गेंद पर पेवेलियन लौटने से पहले सचिन ने 61 रन बनाए। उनके टेस्ट करियर का यह 59वां अर्धशतक है।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने मजबूत बुनियाद रखी। सहवाग 73 गेंदो पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाकर डेनियल विटोरी के शिकार बने जबकि गंभीर को टिम साउदी ने आउट किया। गंभीर ने 127 गेदों पर 12 चौकों की मदद से 78 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़े।
कीवी टीम की पहली पारी 193 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। इसके अलावा प्रज्ञान ओझा ने तीन और शांताकुमारन श्रीसंत ने दो विकेट लिए। हरभजन सिंह के नाम एक विकेट दर्ज हुआ।
तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दोनों टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। पहला मैच अहमदाबाद में खेला गया था जबकि दूसरा मुकाबला हैदराबाद में हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications