Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शिक्षक दिवस पर पीवी सिंधु ने क्यों कहा 'आई हेट माई टीचर'?

नई दिल्ली। शिक्षक दिवस के दिन हर छात्र अपनी-अपनी ही तरह से अपने शिक्षक को याद कर रहा है लेकिन जिस तरह से भारत की सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु ने अपने कोच गोपीचंद को याद किया है, वो अपने आप में काफी रोचक है।

जी हां, भारत की शटलर क्वीन अब निर्माता बन गई हैं और वो अपनी पहली फिल्म के जरिए अपने कोच और गुरू गोपीचंद को धन्यवाद दिया है। आपको बता दें कि सिंधु ने स्पोर्ट्स ड्रिंक बनाने वाली कंपनी के साथ मिलकर 'आई हेट माई टीचर' नाम की फिल्म का निर्माण किया है।

सिंधु का कोच गोपीचंद के साथ तालमेल

इस फिल्म में सिंधु के करियर के सफर को और कोच गोपीचंद के साथ उनके तालमेल को दर्शाया गया है, सिंधु ने कहा कि कोच गोपीचंद ने मेरे लिए अथक प्रयास किया है और मेरे लिए उनकी आंखों में बड़े सपने थे, आज जो कुछ हूं उन्हीं के बदौलत हूं, उन्होंने मेरे लिए सपने देखे और उन्हें पूरा करने की हर संभव कोशिश की और इसलिए शिक्षक दिवस के अवसर पर वो अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने कोच को समर्पित करती हैं। पीवी सिंधु ने कहा कि इस फिल्म के जरिए हर छात्र अपने टीचर को धन्यवाद दे सकता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:15 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+