विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रह चुकीं 26 वर्षीया क्लिस्टर्स ने 2005 में अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था। यह उनके करियर का एकमात्र ग्रैंड स्लैम खिताब है। क्लिस्टर्स ने 2005 के बाद अमेरिकी ओपन में हिस्सा नहीं लिया है।
इसके अलावा फ्रांस की क्रिस्टीना मलादेनोविक, अमेरिका की एलेक्स ग्राच, वानिया किंग, गेल ब्रोडस्की और आस्ट्रेलिया की ओलिविया रोगोवस्का को भी अमेरिकी ओपन के लिए वाइल्डकार्ड दिया गया है।
न्यूयार्क के 'फ्लशिंग मिडोज' में 31 अगस्त से शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए 27 अगस्त को ड्रॉ निकाले जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।