नागपुर टेस्ट : जीत से 2 कदम दूर भारत (लीड-1)
पहली पारी में 566 रन (घोषित) बनाने वाली भारतीय टीम ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक 24 रन के कुल योग पर टिम मिशिंटॉस के रूप में एक कीवी बल्लेबाज को पेवेलियन लौटा दिया था। चौथे दिन पहले सत्र ही सत्र में कीवी टीम के सात और बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए। हरभजन सिंह ने तीन और प्रज्ञान ओझा एवं सुरेश रैना ने दो-दो खिलाड़ियों को पेवेलियन की राह दिखाई।
कीवी टीम ने पहली पारी में 193 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम ने तीसरे दिन के राहुल द्रविड़ (191) और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (98) की शानदार पारियों की बदौलत अंतिम सत्र में आठ विकेट पर 566 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 373 रनों की बढ़त मिली।
तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दोनों टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। पहला मैच अहमदाबाद में खेला गया था जबकि दूसरा मुकाबला हैदराबाद में हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications