इसिनबायेवा की त्रासदी, फ्रेजर और बेकेले चमके
बांस कूद की मलिका इसिनबायेवा जो वर्ष 2004 से ही हर बड़ी स्पर्धा में शीर्ष पर रहती आईं हैं, शुरुआती ऊंचाई को ही पार करने में विफल रहीं और पोलैंड की एन्ना रोजोवस्का ने स्वर्ण पदक जीत लिया।
रोजोवस्का ने अपना पहला बड़ा खिताब 4.75 मीटर की कूद के साथ हासिल किया। अमेरिका की मोनिका पीरक और चेल्सिया जानसन ने 4.65 मीटर की कूद के साथ संयुक्त रूप से रजत हासिल किया।
इसिनबायेवा ने पहले प्रयास में 4.75 मीटर की ऊंचाई को पार करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहीं। इसके बाद उन्होंने 4.80 मीटर की ऊंचाई पार करने का असफल प्रयास किया।
हार के बाद इसिनबायेवा ने कहा,"आज जो हुआ उसका मेरे पास कोई उपयुक्त स्पष्टीकरण नहीं है।"
फ्रेजर ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा का स्वर्ण कोरेन स्टीवर्ट को पीछे छोड़कर हासिल किया। स्प्रिंट दौड़ में जमैका का दबदबा एक बार फिर कायम रहा। एक दिन पहले ही यूसेन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ में 9.58 सेकेंड का नया विश्व रिकार्ड बनाया था। फ्रेजर ने ओलंपिक में भी महिलाओं की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।
इथोपिया के बेकेले 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा का खिताब जीता। क्यूबा की यार्गेरिज सावीजेन ने महिलाओं की त्रिकूद स्पर्धा में अपने खिताब की रक्षा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications