For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: पीवी सिंधु ने जबरदस्त खेल के साथ बनाई सेमीफाइनल में जगह, यामागुची को सीधे सेटों में हराया

टोक्यो: पीवी सिंधु ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। उन्होंने जापान की अकाने यामागुची को 55 मिनट से ज्यादा चले इस मैच में 21-13 और 22-20 से जीत हासिल कर ली। 55 मिनट से अधिक समय तक चला ये मुकाबले दूसरा सेट आते-आते जबरदस्त रोमांच तक पहुंच चुका था, जहां सिंधु ने फिर से साबित कर दिया कि वे एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी क्यों हैं।

मैच का हाल कुछ ऐसा रहा-

सिंधु के सामने जापान की अकाने यामागुची का कद भले ही छोटा था लेकिन उन्होंने शुरुआत बड़ी चपलता और चतुरता के साथ की। सिंधु ने शुरुआत में अटैक से बचने की कोशिश की और उन्होंने इस दौरान केवल एक ही स्मैश किया। इसी बीच देखते ही देखते यामागुची 6-4 से आगे हो गईं। सिंधु ने यहां पर फिर से वापसी की और अपने गेम में वापस आते हुए स्कोर 6-6 से बराबर कर दिया और फिर 7-6 से लीड भी ले ली। अब इसी प्रकार से प्रतिद्वंदी पर दबाव रखने की दरकार थी।

सिंधु ने यहां शानदार खेल का नजारा दिखाते हुए अपनी रफ्तार पकड़ी और उनके लगातार अटैक ने यामागुची को ज्यादा मौका नहीं दिया। हालांकि छोटे ब्रेक के बाद अकाने ने जबरदस्त स्मैश करके एक अंक लिया और फिर से सिंधु ने एक अंक लेकर हिसाब बराबर किया। पहले सेट में इस मौके पर ऐसी वर्ल्ड क्लास रैलियां देखने को मिली की सिंधु ने फिर से बता दिया वे किस दर्जे की खिलाड़ी हैं। उन्होंने अकाने को लगातार दबाव में डाले रखा। उन्होंने कमोबश 6-7 की लीड लगातार बनाए रखी।

सिंधु ने पहले गेम के अंत तक आते-आते दो अंक अपने खिलाफ कराए लेकिन तुरंत वापसी करते हुए ये गेम 21-13 से जीत लिया।

दूसरे गेम की शुरुआत ही सिंधु ने जबरदस्त स्मैश से की जिस पर अंक मिला। हालांकि अकाने ने भी अटैक लगाते हुए स्कोर बराबर कर दिया। इस सेट में मुकाबला बराबरी पर चलता दिखा लेकिन अकाने यामागुची ने बीच में थोड़ा गेम खोया और सिंधु के पास तुरंत 4 अंकों की लीड हो गई। यामागुची की झुंझलाहट देखी जा सकती थी।

दूसरे सेट में हॉफ ब्रेक के बाद सिंधु के स्मैश में शानदार वैराएटी देखने को मिलती रही जिसका उनको फायदा भी मिला। उन्होंने गजब के मिस-गाइडेड ड्रॉप शॉट भी खेले और फिर वास्तविक स्मैश लगाकर अकाने को पस्त करना जारी रखा।

हालांकि फिर से ऐसा मौका आया जब यामागुची ने सिंधु की जल्दबाजी का फायदा उठाया और लीड के अंतर को 13-15 पर आकर ले आईं। फिर उन्होंने एक लंबी रैली में सिंधु को पस्त करके लीड को और कम कर दिया। दूसरे गेम के 22 मिनट बाद महज 1 अंक का फासला रह गया। इतना ही नहीं, अकाने ने फिर स्कोर को बराबर करने में सफलता हासिल की और फिर सिंधु को पछाड़ भी दिया। दूसरा गेम अपने अंत तक आते-आते सिंधु की कड़ी परीक्षा ले रहा था। उनके चेहरे पर थकान साफ झलकती रही थी, लेकिन उनकी क्लास कम नहीं हुई। 55 मिनट के बाद पीवी सिंधु के पास मैच प्वाइंट आ गया और उन्होंने फिर से भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

Story first published: Friday, July 30, 2021, 15:09 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+