For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: ओलंपिक में पीवी सिंधु ने जीत की हैट्रिक के साथ क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया

टोक्यो: रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता 13वीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ड को हराकर ओलंपिक में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। अभी तक दो मैचों में आसानी से जीतकर यहां तक पहुंची सिंधु के लिए यह कई मायनों में ओलंपिक में उनका पहला वास्तविक टेस्ट था और इसमें वे पूरी तरह से खरी उतरी। सिंधु ने सीधे गेम में जीत दर्ज करते हुए यह मुकाबला 40 मिनट में जीत लिया।

ओलंपिक में पीवी सिंधु ने इस शानदार जीत की हैट्रिक के साथ महिला सिंग्लस के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया है। उन्होंने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ड को 21-15 और 21-11 से हराया।

पीवी सिंधु ने राउंड-ऑफ-16 मैच के गेम 1 में मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ शुरू से ही लीड जारी रखी और पहले गेम में देखते ही देखते खुद को 11-6 से आगे कर दिया।

हालांकि सिंधु का मुकाबला इसके बाद कुछ क्षणों के लिए बहुत ही कड़ा चला क्योंकि इसके बाद मिया ब्लिचफेल्ड ने कमाल की वापसी करते हुए स्कोर 15-17 कर दिया। सिंधु ने थोड़ा डिफेंसिव खेल दिखाया और उनकी प्रतिद्वंदी अपने खेल की आक्रामकता पर थीं।

इसके बाद सिंधु ने अपने खाते में दो प्वाइंट तेजी से बटोरे और फिर एक और अंक लेकर पहला गेम जीतने की कगार पर आ गईं। लय में दिख चुकी सिंधु पहला गेम 21-15 से जीतने में कामयाब रहीं।

दूसरे गेम में सिंधु ने पहला अंक जीतने के टॉप लेवल का खेल दिखाया और डेनमार्क की खिलाड़ी के भरसक प्रयास के बावजूद उसको विफल कर दिया। यहां से सिंधु आत्मविश्वास में दिखीं और दो अंक तेजी से बटोरे। इसके बाद सिंधु ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दूसरा गेम भी 21-11 से जीतकर अपने चिर-परिचित नमस्कार के साथ मैच का समापन कर दिया।

Story first published: Thursday, July 29, 2021, 7:19 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+