For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मेडल जीतकर आईं पीवी सिंधु का दिल्ली में शानदार स्वागत, वतन लौटते ही कही ये बात- VIDEO

नई दिल्लीः दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करने के बाद भारत की देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अपने वतन वापस लौट आई है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतकर दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की एकमात्र महिला खिलाड़ी बनी सिंधु का दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा ही शानदार स्वागत किया गया।

सिंधु इस दौरान अपने कोच के साथ थी। सिंधु ने महिलाओं के सिंगल्स बैडमिंटन इवेंट में यह कांस्य पदक पक्का किया है और उन्होंने जब एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो सभी के सामने मुस्कराते हुए मेडल का प्रदर्शन किया। मास्ट ढके उनके चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती थी। लोगों की भीड़ के बीच सिंधु को सुरक्षाकर्मियों के घेरे के घेरे में बाहर निकाला गया।

पीवी सिंधु का भारत आगमन-

इस दौरान सिंधु से जब सवाल किया गया कि उनको कैसा महसूस हो रहा है तो उन्होंने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहा कि वह बहुत खुश है और साथ ही इस जीत के दौरान उनको सहयोग करने वाले हर व्यक्ति का वे धन्यवाद अदा करती हैं। उन्होंने बैडमिंटन एसोसिएशन का भी धन्यवाद अदा किया।

सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक से पहले रियो ओलंपिक 2016 में भी सिल्वर मेडल पक्का किया था।

देश लौटने पर कही ये बात-

जब पीवी सिंधु टोक्यो रवाना होने वाली थी तो उससे पहले उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात हुई थी और इस बातचीत के दौरान पता चला था कि पीवी सिंधु को अपनी मैच फिटनेस बनाए रखने के लिए कई सारी पसंदीदा चीजों का त्याग करना पड़ता है, जिनमें आइसक्रीम सबसे प्रमुख है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जब वह ओलंपिक से पदक लेकर वापस लौटेंगे तो वे और सिंधु दोनों मिलकर आइसक्रीम खाएंगे। हालांकि अभी यह पक्का नहीं है कि सिंधु भारत में आने के बाद सबसे पहले कहां जाएंगी लेकिन जब उन्होंने कांस्य पदक जीता था तो उनके पिता ने भी मजाक में कहा था कि सिंधु अब प्रधानमंत्री जी के साथ आइसक्रीम खाएगी।

15 अगस्त को स्पेशल गेस्ट होंगे खिलाड़ी-

15 अगस्त को स्पेशल गेस्ट होंगे खिलाड़ी-

इससे पहले जब पीवी सिंधु ने रविवार को देश को तीसरा ओलंपिक मेडल दिलाया था तब प्रधानमंत्री मोदी ने उनको भारत की शान बताते हुए कहा था कि वे देश की वन ऑफ द बेस्ट ओलंपियन हैं।

इतना जरूर है कि हम सिंधु को दिल्ली में बहुत जल्द फिर से देखेंगे क्योंकि 15 अगस्त को टोक्यो में शिरकत करने गए भारतीय ओलंपिक दल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इनवाइट किया गया है। यह दल लाल किले में स्पेशल गेस्ट के तौर पर भागीदारी करेगा।

Story first published: Tuesday, August 3, 2021, 17:34 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+