For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: पीवी सिंधु ने जीता कांस्य पदक, ओलंपिक में भारत के नाम हुआ तीसरा मेडल

Tokyo Olympics 2021: Sindhu Creates History by winning back to back medals | वनइंडिया हिन्दी

टोक्यो: बैडमिंटन में भारत के लिए कांस्य पदक मुकाबला आज (1 अगस्त) भारत की पीवी सिंधु और चीन की ही बिंग जियाओ के बीच हुआ। भारत की बैडमिंटन स्टार सिंधु ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताई जू यिंग से सेमीफाइनल हार के एक दिन बाद ही शानदार वापसी करते हुए देश को ओलंपिक में तीसरा मेडल दिला दिया। ये सिंधु का दूसरा ओलंपिक मेडल है, उन्होंने रियो 2016 में भी सिल्वर मेडल जीता था।

सिंधु ने बिंग जियाओ को सीधे सेटों में मात देते हुए 21-13, 21-15 से जीत लिया।

मैच का हाल ऐसा रहा-

सिंधु ने पहले सेट की शुरुआत शानदार की और 4 अंक बटोर लिए, उनकी प्रतिद्वंदी तब जाकर अपना पहला अंक हासिल कर पाई। बिंग जियाओ ने फिर शानदार वापसी करते हुए 4 अंक तेजी से बटोरे और लीड को 5-5 से बराबर कर दिया। यह मुकाबला अच्छा चलता रहा क्योंकि चीनी खिलाड़ी ने सिंधु को ज्यादा फायदा नहीं उठाने दिया और स्कोर बराबर चलता रहा। सिंधु ने पहले सेट के पहले हॉफ में कुछ लंबी रैलियों में शानदार खेल दिखाया और 11-8 से लीड ले ली।

हॉफ ब्रेक बाद सिंधु लय में आती दिखाईं दीं और उन्होंने चीनी खिलाड़ी को लगातार छकाते हुए अंक बटोरने जारी रखे। उन्होंने इस हॉफ में आसानी से पहला सेट 21-13 से जीत लिया।

दूसरे सेट की शुरुआत भी सिंधु के लिए शानदार हुई और उन्होंने साफ बता दिया कि वे यहां पर सीधे सेटों में जीत दर्ज करके इतिहास लिखने जा रही हैं। सिंधु तुरंत ही 4-1 से आगे हो गईं। दूसरी ओर चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ ने वापसी के भरसक प्रयास किए और अपने मौके बनाती रहीं, लेकिन जब भी लंबी रैलियां मिलती सिंधु का अंक पक्का हो जाता। हालांकि दूसरे सेट के पहले हॉफ से ठीक पहले की लंबी रैली बिंग जियाओ के नाम रही। दूसरे सेट का पहला हॉफ समाप्त होने के साथ सिंधु के पास 11-8 की लीड थी।

दूसरे हॉफ में चीनी बिंग जियाओ ने लीड का बराबर किया लेकिन फिर सिंधु के लिए एक्शन दिखाने का समय था, उन्होंने फिर से बढ़त लेकर टोक्यो ओलंपिक में भारत के तीसरे मेडल को लेने का अभियान जारी रखा। सिंधु इस दौरान इतनी शानदार थीं कि बिंग जियाओ के पास कई बार उनका कोई जवाब नहीं था। इसके बाद चीनी खिलाड़ी की पूरी कोशिशों के बावजूद मैच पूरी तरह सिंधु की क्लास के नाम रहा और उन्होंने ओलंपिक में अपना लगातार दूसरा मेडल जीत लिया।

ये भारत का ओलंपिक में तीसरा मेडल है। इससे पहले मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में सिल्वर ले चुकी हैं और लवलीना बॉक्सिंग में कांस्य पदक पक्का कर चुकी हैं, जिसका रंग बदलने के लिए वे सेमीफाइनल में उतरेंगी।

Story first published: Sunday, August 1, 2021, 18:03 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+