Tokyo Olympics: पीवी सिंधु की एक और शानदार जीत, अंतिम 16 राउंड में पहुंची
टोक्योः पदक की प्रबल दावेदार पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन जारी है और उन्होंने ओलंपिक 2020 में अपना गेम आसानी से जीतने के बाद दूसरा गेम भी बिना ज्यादा पसीना बहाए जीत लिया और अब वे महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 में पहुंच चुकी हैं।
पीवी सिंधु ने हांगकांग की नगन यी चेउंग के खिलाफ अपना ग्रुप जे मैच खेलते हुए 21-9, 21-16 से जीत दर्ज की। सिंधु ने शुरू से ही शानदार बढ़त बनाते हुए पहला गेम शुरू किया।
शानदार फॉर्म में लग रहीं पीवी सिंधु अपनी हांगकांग प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बिना किसी परेशानी के दिखीं और देखते ही देखते, गेम 1 में 11-5 से आगे चली गईं।
सिंधु ने कमाल का प्रदर्शन जारी रखते हुए अपना पहला गेम 21-9 से जीत लिया है। उनको किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।
हालांकि भारत की शीर्ष शटलर को महिला एकल प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए हांगकांग की चेउंग के खिलाफ दूसरे गेम में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन जीत उनके नाम हुई और अब अंतिम 16 राउंड का इंतजार है।
इससे पहले भी पीवी सिंधु ने आसानी से ओपनिंग मैच बिना किसी परेशानी के जीत लिया था। भारत की पदक की उम्मीद सिंधु ने इजराइल की पोलिकारपोवा को 21-7, 21-10 से हराते हुए बैडमिंटर के महिला ग्रुप प्ले स्टेज में जीत दर्ज की थी।
इस जीत के साथ, पीवी सिंधु ने नॉकआउट के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर लिया है जहां जोखिम अधिक है लेकिन साथ में रिवार्ड भी अधिक है। पीवी सिंधु अब साई प्रणीत के साथ चल रहे टोक्यो ओलंपिक में भारतीय बैडमिंटन में देश की आखिरी उम्मीद हैं। सात्विकसाईराज रानीक्रेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी मंगलवार को बेन लेन और सीन वेंडी की ब्रिटिश जोड़ी के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप गेम 21-17,21-19 से जीतने के बावजूद बाहर हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
