For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अब पता चला भगवान ने मुझे दिव्यांग क्यूं किया था- PM से बात करके सुहास हुए भावुक- VIDEO

Tokyo Paralympics: Suhas Yathiraj wins Silver Medal in badminton singles event | वनइंडिया हिन्दी

टोक्यो: देश के IAS अधिकारी और नोए़डा के डीएम सुहास यतिराज ने टोक्यो पैरालंपिक बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स के एसएल4 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता और भारत का मान बढ़ाया। यह पैरालंपिक भारत के लिए गौरवशाली रहे जहां कुल मिलाकर 5 गोल्ड मेडल आए और पदकों की संख्या 19 हो गई।

सुहास भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं जो भारत की सर्वोच्च सर्विस है। उन्होंने पहले यूपीएससी जैसी जटिल परीक्षा को पास किया और फिर एक अधिकारी के तौर पर सक्रिय रहते हुए अपनी बैडमिंटन ट्रेनिंग को भी अंजाम दिया। वे पिछले 6 सालों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसका सर्वोच्च परिणाम उनको इस पैरालंपिक में मिल गया।

सुहास से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की और बधाई दी। इस दौरान सुहास भावुक थे और कई सारी बातें कहना चाहते थे। उन्होंने अपने जीवन का सारांश ऐसे ही बताया कि एक समय सोचते कि भगवान ने उनको दिव्यांग क्यों कर दिया लेकिन आज वे देश के प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं। उन्होंने जोशीले अंदाज में पीएम से बात करते हुए बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था एक दिन आईएएस बनूंगा, कलेक्टर की पोस्ट मिल जाएगी और फिर पैरालंपिक में मेडल मिल जाएगा, यह सब भगवान की कृपा है।

इसके जवाब में प्रधानमंत्री कहते हैं, "आपमें जो शारीरिक कमी थी, उसको आपने शक्ति में तब्दील कर दिया और आज ये आपका पराक्रम है जिसके चलते देश का प्रधानमंत्री भी आपसे बात करते हुए लालायित होता है। यह दुनिया का नियम है जो प्लानिंग करके बहुत कुछ करने की सोचते हैं वो कहीं ना कहीं रह जाते हैं और जो लगातार कुछ करते रहते हैं वह कहीं ना कहीं पहुंच ही जाते हैं।"

सुहास कहते हैं, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है मैं भारत के माननीय प्रधानमंत्री से बात कर रहा हूं। मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है।"

सुहास यतिराज का IAS से पैरालंपिक मेडलिस्ट बनने का सफर जानने के लिए हमारा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू यहां क्लिक करके देखिए

Story first published: Sunday, September 5, 2021, 12:11 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+