दूसरे दिन इंग्लैंड ने बनाई 230 रनों की बढ़त
स्थानीय केनिंग्टन ओवल मैदान पर इंग्लैंड के 332 रनों के जवाब में आस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी में महज 160 रनों पर सिमट गई। साइमन कैटिच ने सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांच और ग्रीम स्वान ने चार विकेट चटकाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 58 रन बना लिए थे। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 32 और जोनाथन ट्रॉट आठ रन बनाकर नाबाद थे।
दूसरे दिन अपने पहले दिन के स्कोर आठ विकेट पर 307 रनों से आगे खेलते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 332 रनों के स्कोर पर पेवेलियन लौट गई। स्ट्रॉस 55 और इयान बेल 72 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। अपना पहला मैच खेल रहे जोनाथन ट्रॉट ने 41 और अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने महज सात रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से पीटर सिडल ने चार, बेन हेल्फेनहॉस ने तीन और मिशेल जॉनसन ने दो विकेट चटकाए।
गौरतलब है कि श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में दोनों ही यह मैच जीतकर एशेज अपने नाम करना चाहेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications