पीवी सिंधु को अपना बताने पर मची दो राज्यों में होड़

By Rahul Sankrityayan

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु को लेकर देश के दो राज्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना आपस में भिड़ गए हैं।

दोनों ओर से कहा जा रहा है कि चैंपियन शटलर उनकी अम्मायी (तेलगु में बेटी) है। कुछ इस बात का दावा कर रहे हैं कि वो हैदराबाद में पली बढ़ी है है इसलिए वो तेलंगाना की 'बिड्डा' है।

पीवी सिंधु को 2 करोड़ देगी दिल्ली सरकार, साक्षी को 1 करोड़ और पिता को प्रमोशन का भी ऐलान

इसके जवाब में कहा जा रहा है कि वो विजयवाड़ा की निवासी है और उसके बाद वो आंध्र की 'अम्मायी' है। इतना ही नहीं कई लोगो सिंधु की जाति जानने की कोशिश भी कर रहे हैं क्योंकि उनके के माता पिता ने लव मैरिज किया था।

सिंधु को बता रहे तेलगू तेजम

इन सबके दौरान एक तीसरा पक्ष भी है जो सिंधु को तेलगू तेजम बता रहा है, वहीं राष्ट्रवादी समूह सिंधु को भारतीय कह रहेहैं। इन सबके दौरान सिंधु के के माता पिता ने कहा है कि उनकी बेटी पहले भारतीय है।

बता दें कि सिंधु का जन्म सिकंदराबाद में हुआ है और वो मरेडपल्ली में रहती थी। उनके पिता साउथ सेंट्रल रेलवे में स्पोर्ट्स ऑफिसर हैं।

सिंधु को बनाए ब्रांड एंबेस्डर

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि तेलंगाना प्रदेश का ब्रांड एंबेस़्डर अब सानिया को हटाकर सिंधु को बनाना चाहिए।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने भी दिया सिंधु को खास तोहफा

बता दें कि सिंधु के पिता रमन, तेलंगाना के अदिलाबाद जिला स्थित निर्मल में पैदा हुए थे, वहीं उनकी मां विजलक्ष्मी, विजयवाड़ा के व्यवसायी की बेटी हैं।

Story first published: Saturday, August 20, 2016, 13:05 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+