सोमदेव लास एंजेलिस ओपन के मुख्य ड्रॉ में, प्रकाश नाकाम
मंगलवार को शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के क्वालीफाईंग दौर के दूसरे वरीय खिलाड़ी सोमदेव ने फाइनल में पांचवें वरीय अमेरिकी खिलाड़ी एलेक्स बोगोमोलोव को सीधे सेटों में 7-5, 6-2 से हराया।
विश्व के 152वें वरीय खिलाड़ी सोमदेव ने क्वालीफाईंग के फाइनल में स्थान पक्का करने के लिए दूसरे दौर के मुकाबले में 175वीं वरीयता प्राप्त स्लोवाकिया के लुका ग्रेगोर को 6-1, 7-6 (1) से हराया था।
दूसरी ओर, प्रकाश को अमेरिका के ही रेयान स्वीटिंग के हाथों 5-7, 6-7 (0) से हार झेलनी पड़ी। 263वीं वरीयता प्राप्त प्रकाश ने जर्मनी के फ्रैंक मोसर को 6-0, 7-6 (3) को हराकर अंतिम दौर में जगह बनाइ थी।
टूर्नामेंट के पहले दौर में सोमदेव का सामना रूस के इगोल कुनित्सेन से होगा। विश्व के 20वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जर्मनी के टॉमी हास को मुख्य ड्रॉ में सर्वोच्च वरीयता मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications