एशियाड 2010 (टेनिस) : टेनिस में 3 पदक पक्का
इस लिहाज से भारतीय खिलाड़ियों ने कम से कम तीन कांस्य पदक पक्का कर लिए हैं।
एक अन्य मुकाबले में सोमदेव और करण रस्तोगी पुरुषों की एकल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे।
सानिया ने थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी तामारिने तानासुगार्न को 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
मिश्रित युगल मुकाबले में सानिया और करण वर्धन ने चीनी ताइपे की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जुंग चुआंग और चू-हूआन यी को 2-6, 6-4, 1-0 से परास्त किया।
इससे पहले पुरुषों के एकल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त सोमदेव ने उजबेकिस्तान के वाजा उजाकोव को 6-1, 6-1 से हराया।
सोमदेव और सनम की जोड़ी ने पुरुषों की युगल स्पर्धा में चीन की बाई यान और जी झांग को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।
करण रस्तोगी ने तीसरे दौर के मुकाबले में चीनी ताइपे के चेन टी को 6-0, 6-4 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications