पोटिंग और क्लार्क पेवेलियन लौटे, मेहमान मुश्किल में (लीड-4)

By Staff

इंग्लैंड के क्षेत्ररक्षकों ने एक के बाद एक कप्तान रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क को रन आउट कर आस्ट्रेलिया को मुश्किल में डाल दिया। पोंटिंग 217 रन के कुल योग पर विदा हुए जबकि क्लार्क का विकेट 220 रन पर गिरा। पोंटिंग 103 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए जबकि क्लार्क खाता भी नहीं खोल सके। पोंटिंग ने माइकल हसी के साथ 127 रनों की साझेदारी निभाई।

खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 226 रन बना लिए थे। हसी 149 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 55 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मार्कस नार्थ ने पांच रन बनाए थे।

पोंटिंग और हसी के रहते आस्ट्रेलिया तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ता दिख रहा था लेकिन दो विकेट गिरने के बाद अब उसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। आस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य से अभी भी 319 रन दूर है जबकि उसके हाथ में अब छह विकेट ही रह गए हैं।

तीसरे दिन की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 80 रन बनाने वाली मेहमान टीम ने चौथे दिन का खेल शुरू होते ही मात्र 90 रन के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे लेकिन पोंटिंग और हसी ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को संतोषजनक स्थिति में पहुंचाने का काम किया।

मेहमान टीम को पहला झटका साइमन कैटिच के रूप में लगा, जो 86 रन के कुल योग पर स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले कैटिच ने 68 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों की मदद से 43 रन बनाए। वह तीसरे दिन के अपने व्यक्गित योग में सिर्फ एक रन ही जोड़ सके।

कुल योग में अभी चार रन ही जुड़े थे कि पहली पारी में पांच विकेट झटककर आस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेलने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने शेन वॉटसन को भी पेवेलियन का रास्ता दिखा दिया। तीसरे दिन 31 रन पर नाबाद लौटने वाले वॉटसन अपने व्यक्तिगत योग में नौ रन जोड़कर पगबाधा आउट हुए। उन्होंने अपनी 81 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए।

पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 115 रनों से जीता था। आस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गए चौथे मुकाबले में एक पारी और 80 रन से जीत हासिल कर श्रृंखला में बराबरी की थी। शेष दो मैच बराबरी पर छूटे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, August 23, 2009, 7:40 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+