For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एमएस धोनी को सिंधु ने दी टक्कर, फोर्ब्स लिस्ट में चौथी सबसे अमीर खिलाड़ी बनीं

नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु के लिए साल 2017 बेहद शानदार रहा। 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु ने कमाई के मामले में भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स को टक्कर दी है। जी हां, दरअसल प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स इंडिया ने 2017 की 100 भारतीय हस्तियों की सूची जारी की है, जिसमें वर्ल्ड नंबर-3 सिंधु ने न सिर्फ अपनी जगह बनाई, बल्कि मैगजीन की कवर गर्ल भी बनी हैं।

बता दें कि फोर्ब्स लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने वाली सिंधु देश की सबसे युवा हस्ती बन गई हैं। भारत में भले ही क्रिकेट को पूजा जाता हो लेकिन पिछले कुछ समय से जिस तरह से सिंधु ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों को बैडमिंटन के प्रति आकर्षित किया है वह काबिले तारीफ है। हालांकि फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे अमीर खिलाड़ियों में तीन क्रिकेटर ही हैं।

फोर्ब्स ने 100 दिग्गज कमाऊ हस्तियों में शामिल करने के लिए 1 अक्टूबर 2016 से 30 सितंबर, 2017 के बीच कमाई का आधार बनाया। सिंधु 57.25 करोड़ रुपये (2017) की कमाई के साथ लिस्ट में ओवरऑल 13वें नंबर और बतौर महिला तीसरे नंबर पर हैं। गौरतलब है कि फोर्ब्स ने इस लिस्ट में 21 महिला हस्तियों में शामिल किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा महिलाओं की लिस्ट में नंबर वन पर हैं लेकिन ओवरऑल 7वें पायदान पर हैं। उनकी 2017 में 68 करोड़ रुपये की कमाई रही।

लिस्ट में शामिल देश के 21 खिलाड़ियों में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली 2017 में 100.72 करोड़ की कमाई के साथ ओवरऑल तीसरे और बतौर खिलाड़ी पहले पायदान पर हैं। देश के अमीर खिलाड़ियों में विराट के बाद सचिन (82.50 करोड़), महेंद्र सिंह धोनी (63.77 करोड़), पीवी सिंधु (57.25 करोड़) और आर अश्विन (34.67 करोड़) शीर्ष 5 खिलाड़ियों में शुमार हैं।

सिंधु के बाद साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत (6.13 करोड़) सबसे अमीर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना नेहवाल 31 करोड़ की कमाई के साथ ओवरऑल लिस्ट में 29वें और श्रीकांत (6.13 करोड़) 83वें पायदान पर हैं।

Story first published: Friday, December 22, 2017, 15:19 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+