अभ्यास के लिए कोर्ट पर लौटे नडाल
समाचार एजेंसी डीपीए ने नडाल के हवाले से लिखा है, "अपने हाथ में रैकेट लेकर कोर्ट पर वापसी करके मैं खुश हूं।" नडाल ने सोमवार को अपने कोच और चाचा टोनी नडाल के साथ घंटों अभ्यास किया।
इसी चोट के कारण नडाल पेरिस में आयोजित फ्रेंच ओपन में आशातीत प्रदर्शन नहीं कर सके थे। वह फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में हारकर बाहर हो गए थे।
दो प्रमुख प्रतियोगिताओं में खिताब नहीं जीत पाने के कारण नडाल को सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। दूसरी ओर, फेडरर ने दोनों खिताब अपने नाम कर एक साल के भीतर नडाल को शीर्ष की कुर्सी से बेदखल कर दिया।
नडाल ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह अगले महीने खेले जाने वाले मांट्रियल मास्र्ट्स टेनिस टूर्नामेंट के साथ कोर्ट पर वापसी करेंगे। नडाल ने पिछले साल यह खिताब जीता था।
बकौल नडाल, "मैं मांट्रियल मास्र्ट्स के साथ वापसी के लिए तैयार हूं। मेरे टखने की चोट अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है। आशा करता हूं कि मैं जल्द ही पहले जैसी लय प्राप्त कर लूंगा।"
नडाल ने कहा है कि वह 10 अगस्त से खेले जाने वाले मांट्रियल मास्र्ट्स के लिए अपने गृह नगर मालोरका में ही चिकित्सकों की देखरेख में अभ्यास करते रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications