For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

तस्वीरों में देखिए लोगों ने कैसे पीवी सिंधु को सर आंखों पर बिठाया

By Rajeevkumar Singh

हैदराबाद। रियो ओलंपिक से बैंडमिंटन खेल में सिल्वर मेडल जीत कर लौटी पीवी सिंधु और उनके कोच पुल्लेला गोपीचंद का हैदराबाद एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। लोगों ने सिंधु के स्वागत में जमकर नारे लगाए। एयरपोर्ट पर सिंधु का विजय जुलूस निकाला गया।

सिंधु के विजय जुलूस के लिए मुंबई से खास तौर से ओपन डबल डेकर बस भेजी गई थी। जुलूस के साथ सिंधु उसी बस से गची बाउली स्टेडियम पहुंची। रास्ते में फैंस ने उनका अभिनंदन किया।

स्टेडियम से सिंधु गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी की तरफ रवाना हुई। वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को सिंधु और उनके गुरु पुल्लेला गोपीचंद ने संबोधित किया।

तस्वीरों में पढ़िए पूरी कहानी।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

हैदराबाद एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

रियो ओलंपिक से सिल्वर मेडल जीत कर लौटी पीवी सिंधु और उनके कोच पुल्लेला गोपीचंद का हैदराबाद एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ।

सिंधु का विजय जुलूस

सिंधु का विजय जुलूस

लोगों ने सिंधु के स्वागत में जमकर नारे लगाए। एयरपोर्ट पर सिंधु का विजय जुलूस निकाला गया।

डबल डेकर बस से निकला सिंधु का जुलूस

डबल डेकर बस से निकला सिंधु का जुलूस

सिंधु के विजय जुलूस के लिए मुंबई से खास तौर से ओपन डबल डेकर बस भेजी गई थी।

जुलूस के साथ पहुंची स्टेडियम

जुलूस के साथ पहुंची स्टेडियम

इसके बाद सिंधु उसी बस से गची बाउली स्टेडियम पहुंची।

स्टेडियम के रास्ते में सिंधु के स्वागत में खड़े प्रशंसक

स्टेडियम के रास्ते में सिंधु के स्वागत में खड़े प्रशंसक

रास्ते में सिंधु के फैंस ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

स्टेडियम में सिंधु का सम्मान

स्टेडियम में सिंधु का सम्मान

स्टेडियम में सिंधु को सम्मानित किया गया। उसके बाद सिंधु गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी की तरफ रवाना हुई। वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को सिंधु और पुल्लेला गोपीचंद ने संबोधित किया।

'सिंधु ने किया डटकर मुकाबला'

'सिंधु ने किया डटकर मुकाबला'

कोच गोपीचंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,'सिंधु ने जिस तरह से खेल के मैदान में डट कर मुकाबला किया, उससे मुझे काफी खुशी है। जब आप अपना बेस्ट देते हुए खेल में सारा दम खम लगा देते हैं तो गर्व होता ही है।'

'जहां परफॉर्म करना था, सिंधु ने किया'

'जहां परफॉर्म करना था, सिंधु ने किया'

गोपीचंद से जब यह पूछा गया कि सिंधु में ऐसी क्या बात है जिस पर उनको गर्व है। इस सवाल का जवाब देते हुए गोपीचंद ने कहा, 'ओलंपिक जैसे बड़े स्टेज पर, जहां खेल दिखाने की जरूरत थी, सिंधु ने वहां परफॉर्म किया।'

'साइना का खेल बहुत अच्छा है'

'साइना का खेल बहुत अच्छा है'

पीवी सिंधु ने साइना नेहवाल के खेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत सारे टूर्नामेंट जीते हैं और उनका खेल बहुत अच्छा है। रियो ओलंपिक में सिंधु ने बेहतर प्रदर्शन किया। लंदन ओलंपिक में साइना ने ब्रोंज मेडल जीता था जबकि रियो में सिंधु ने सिल्वर जीता।

अपनी जीत पर क्या बोलीं सिंधु

अपनी जीत पर क्या बोलीं सिंधु

सिंधु ने अपनी जीत पर कहा कि मेरा सपना सच हुआ, मैं सच में बहुत बहुत खुश हूं।

सिंधु के पिता

सिंधु के पिता

सिंधु के पिता ने कहा, 'तेलंगाना सरकार ने मेरी बेटी के लिए जो कुछ किया है उससे मैं बहुत खुश हूं। सपोर्ट करने के लिए सबको धन्यवाद देता हूं'

सिंधु की मां

सिंधु की मां

सिंधु की मां पी विजया ने कहा, 'मैं इतनी खुश हूं कि बता नहीं सकती। यह मेरे लिए यादगार क्षण हैं। मैं सबका आभार व्यक्त करती हूं।'

सिंधु की बहन

सिंधु की बहन

सिंधु की बहन विजया बोलीं, 'मुझे गर्व है कि सिंधु मेरी बहन है और मैं उसकी उपलब्धियों से बहुत खुश हूं।'

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:15 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+