शटल से मिला सिल्वर, सिंधु के साथ गुरु द्रोण गोपीचंद की भी तारीफ

नयी दिल्ली। भारत को रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल दिलाने की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की जहां तारीफ हो रही है वहीं गुरु द्रोणाचार्य यानी पुलेला गोपीचंद को सभी शाबाशी दे रहे हैं। गोपीचंद की तारीफ जिन्होंने न सिर्फ सिंधु बल्कि सायना और श्रीकांत जैसे खेल के सितारे दिये जो पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। आइए जानते हैं जब सिंधू के फाइनल मैच में करोड़ों धड़कने थम गईं थी तब लोगों ने ट्विटर पर उनके गुरु के बारे में क्या कहा:

शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाले राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट कर लिखा, अपनी मेहनत और लगन से सिंधु जैसी खिलाड़ी तैयार करने वाले पुलेला गोपीचंद को मेरा सम्मान। कैसे हार कर भी करोड़ों का दिल जीत गई सिंधु, देखें VIDEOS

शिखर धवन ने लिखा, खेल के आखिर सेकेंड तक कठिन लड़ाई और जीत की जिद दिखाने वाली सिंधु और उनके कोच गोपीचंद को बहुत बहुत बधाई।

आर्ट आॅफ लिविंग के गुरु श्री श्री रविशंकर ने भी ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, पीवी सिंधु और उनके कोच गोपीचंद को देश को महान बनाने के लिए बधाई। मिलिए इतिहास रचने वाली पीवी सिंधु के द्रोणाचार्य से

नेहा धूपिया ने रियो में पदक दिये जाते समय तिरंगा लहराये जाने की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, वह अद्भुत महसूस किया जा रहा था जब ओलंपिक में तिरंगा उंचा लहराया जा रहा था। सिंधु और गोपीचंद आपको नमन, आपने इतिहास रच दिया।

चंद्रबाबू नायडु ने ट्वीट कर लिखा, कोच गोपीचंद और सिंधु की कहानी बताती है कि कैसे हम खेल में निवेश करेंगे तो महान टैलेंट सामने आएगा और देश गौरवांवित होगा।

Story first published: Friday, August 19, 2016, 22:33 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+