Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डोप टेस्ट में सफल रहे सभी फर्राटा धावक

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ ने बुधवार को यह जानकारी दी। महासंघ के मुताबिक डोप टेस्ट पास करने वालों में 100 मीटर दौड़ में नया विश्व रिकार्ड कायम करने वाले जमैका के एथलीट उसेन बोल्ट भी शामिल हैं।

महासंघ ने अपने संदेश में कहा, "100 मीटर स्पर्धा के फाइनल में हिस्सा लेने वाले सभी एथलीट डोप टेस्ट में सफल रहे हैं। सातों एथलीटों के नमूने मुख्य रेस से पहले लिए गए थे।"

100 मीटर रेस में बोल्ट ने 9.58 सेकेंड समय निकालकर अपना ही विश्व रिकार्ड ध्वस्त किया था जबकि अमेरिका के टायसन गे ने 9.71 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था।

इस स्पर्धा में गे का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जमैका के आसफा पावेल 9.84 सेकेंड समय के साथ तीसरे स्थान रहे थे।

महासंघ ने कहा कि रेस के अगले दिन जर्मनी की मीडिया ने खिलाड़ियों द्वारा प्रतिबंधित दवाइयों के सेवन की खबर दी थी। उस समय तक मुख्य रेस से पहले लिए गए नमूनों की जांच नहीं की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+