Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नागपुर टेस्ट : न्यूजीलैंड की पहली पारी 193 रन पर सिमटी

पहले दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने सात विकेट पर 178 रन बनाए थे। दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने कीवी पारी को समेटने में कोई देरी नहीं की। न्यूजीलैंड की ओर से जेसी राइडर ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। उनके अलावा ब्रैंडन मैक्लम 40 और टिम साउथी ने 38 रनों का योदान दिया। खेल के पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली कीवी टीम के 53 रन के कुल स्कोर पर शीर्ष पांच बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए थे।

भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। ईशांत को इस मैच में चोटिल जहीर खान की जगह मौका दिया गया है। उनके अलावा प्रज्ञान ओझा ने तीन और शांताकुमारन श्रीसंत ने दो विकेट लिए। हरभजन सिंह के नाम एक विकेट दर्ज हुआ।

तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दोनों टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमों की नजरें जीत दर्ज करने पर टिकी हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Sunday, November 21, 2010, 12:00 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+