कोपेनहेगन| शुक्रवार का दिन भारतीय खेल प्रेमियों के लिए मिलाजुला रहा, जहां भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने इतिहास रचते हुए शुक्रवार को विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। वहीं दूसरी ओर भारत की स्टार बैंडमिंटन चैंपियन सायना नेहवाल की चुनौती अब समाप्त हो गई है।
पीवी सिंधु का चैंपियनशिप में अब मेडल पक्का हो गया है, अगर आगे वो चुौनतियां हारती हैं तो भी उन्हें कास्य पदक तो मिलेगा ही। सिंधु ने बीते साल चीन के क्वांगचो में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। ऐसा करने वाली पहली भारत की पहली बैडमिंटन स्टार हैं।
टूर्नामेंट की 11वीं वरीय सिंधु ने बालेरप सुपर एरेना में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीय चीन की शिजियान वांग को 19-21, 21-19, 21-15 से हराया। यह मैच एक घंटा 25 मिनट चला। सिंधु की इस जीत पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर बधाई दी है।
यह वर्ष मेरे करियर के लिए सर्वश्रेष्ठ रहा : सिंधु
तो वहीं भारत की स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में हार मिली। सायना को चीन की ही ली जुईरेई ने हराया।
Congratulations to PV Sindhu for winning the Bronze Medal at the World Badminton Championships in China.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2013 ओलंपिक चैम्पियन और विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त ली ने सातवीं वरीय सायना को 45 मिनट चले मुकाबले में 21-15, 21-15 से हराया। ली और सायना के बीच यह दसवां मैच था जिसमें आठ बार भारतीय खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा है।